फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रुपयों को लेकर पुजारी व ग्रामीणों में विवाद

रुपयों को लेकर पुजारी व ग्रामीणों में विवाद

Sat, 25 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रुपयों को लेकर पुजारी व ग्रामीणों में विवाद
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव घेरकुंडा में धार्मिक कार्य के लिए एकत्र किए गए रुपयों को लेकर पुजारी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। पुजारी ने 100 डायल को फोन कर बुला लिया। घेरकुंडा गांव में चामुंडा मठ पर धार्मिक कार्य किया गया था। इसके लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया था। बताया जाता है कि धार्मिक कार्य पूरा होने के बाद लगभग पांच सौ रुपये की राशि बच गई थी। इस राशि को ग्रामीणों में ही बांटने के लिए एक ग्रामीण ने पुजारी से कहा। पुजारी ने इन रुपयों से अपना खर्चा चलाने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। ग्रामीण ने गांव के कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और पुजारी से उलझ गया। इस दौरान पुजारी का हाथ ग्रामीण की आंख में लग गया। आंख में चोट लगने से ग्रामीण उत्तेजित हो गए। उन्होंने पुजारी का घेराव कर लिया और मारपीट करने लगे। पुजारी ने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और 100 नंबर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed