{"_id":"5cad0196bdec2214450230b8","slug":"61554842006-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फोर्स के रिटायर्ड ऑफिसर से ठगे आठ लाख, मिले वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयर फोर्स के रिटायर्ड ऑफिसर से ठगे आठ लाख, मिले वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। वायुसेना के रिटायर्ड फ्लाइंग अफसर को पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उनके दस्तावेज चोरी कर लिए। तीन दिन बाद अफसर को ईमेल पर फर्जी दस्तावेज भेजकर आठ लाख रुपये ठग लिए। उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो खलबली मच गई। बैंक में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुुई। लिहाजा उन्होंने पुलिस की शरण ली। एसपी ने गजरौला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और साइबर सैल टीम को लगाया। जिसके बाद साइबर सैल टीम ने बैंक की मदद से ठग के खाते में भेजी गई रकम वापस करा दी गई है।
गजरौला के मछली मंडी रोड अल्लीपुर निवासी फैय्याज हुसैन वायुसेना के रिटायर्ड फ्लाइंग अफसर हैं। दरअसल उन्होंने 22 दिसंबर को हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पंप के लिए चौधरपुर और चुचैला कलां के लिए आवेदन किया था। 4 जनवरी को उनकी ईमेल पते पर संदेश आया कि पंप आवंटन संबंधित कार्रवाई पूरी करने के लिए उन्हें चौबीस घंटे के भीतर सिक्योरिटी रकम जमा करनी होगी। पांच जनवरी को रिटायर्ड वायुसेना के कार्यलय ने उनके बताए एकाउंट नंबर पर दो बार में आठ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग उनसे एटीएम कार्ड का नंबर पूछने लगा। तभी रिटायर्ड अफसर को ठगी का एहसास हो गया। इसके बाद उन्होंने बैंक में मामले की जानकारी दी, लेकिन बैंक अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसपी ने शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर साइबर सैल टीम में तैनात सिपाही मनीष कुमार सिरोही को रिडायर्ड वायुसेना अफसर के साथ बैंक भेजा। जिन एकाउंट नंबरों से पैसा भेजा गया था, तत्काल उन खातों पर रोक लगाई गई। फिलहाल पुलिस की सूझबूझ के चलते साइबर ठग के फेडरल बैंक के खाते से 4 लाख रूपये की धनराशि वापस करा दी गई है। जबकि बाकी धनराशि वापस कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। एसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि पिछले तीन महीने में साइबर सैल ने रिटायर्ड वायुसेना अफसर समेत तीन लोगों से ठगे गए 4,43, 480 लाख रुपये साइबर ठगों के खाते से वापस कराए हैं।