{"_id":"5b50e8d34f1c1b4d748b5ddd","slug":"61532029139-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट पर चार युवकों ने महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट पर चार युवकों ने महिला से की छेड़खानी
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पति के संग रेस्टोरेंट आई महिला के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की। अश्लील टिप्पणी को लेकर महिला के पति और युवकों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस चारों युवकों को थाने ले आई।
गुरुवार को मुरादाबाद निवासी एक दंपती ब्रजघाट में गंगा स्नान करके लौट रहा था। करीब तीन बजे गजरौला पहुंचने पर पति-पत्नी हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट पर रुके। यहां महिला का पति पिज्जा लेने के लिए काउंटर पर चला गया। महिला बाहर ही अपनी बाइक के पास खड़ी थी। तभी पास ही में खड़े चार युवकों ने महिला पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिला ने यह बात पति को बताई। इसी बात को लेकर महिला के पति और युवकों के बीच नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि एक आरोपी ने महिला के पति को गर्दन काटने की धमकी दी। महिला के पति ने डायल सौ पर फोन किया। बताया गया कि चारों युवक पाकबाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जिनमें एक युवक की प्रेमिका का गुरुवार को जन्मदिन था। उक्त युवक अपने तीन दोस्तों और प्रेमिका के साथ गजरौला में जन्मदिन मनाने आए थे। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही युवकों के साथ आई युवती मौके से फरार हो गई। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि उक्त युवती बस में सवार होकर मुरादाबाद की तरफ चली गई। वहीं पुलिस चारों युवकों को थाने ले आई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने खुद को पाकबड़ा निवासी बताया।