फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   घंटेभर आमने सामने हुई सईद और कबाड़ी के बेटों से पूछताछ

घंटेभर आमने सामने हुई सईद और कबाड़ी के बेटों से पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
घंटेभर आमने सामने हुई सईद और कबाड़ी के बेटों से पूछताछ
अमरोहा। एनआईए की गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी सईद और कबाड़ी के बेटों से एसपी ऑफिस में आमने-सामने बैठाकर करीब घंटेभर पूछताछ की गई। एनआईए ने कई सवालों के जवाब मांगे। बाद में कबाड़ी के बेटों से अलग-अलग पूछताछ भी हुई। एनआईए ने नोटिस जारी कर कबाड़ी के बेटों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार की शाम से बुधवार की शाम तक अमरोहा में डेरा जमाए रखा। टीम ने संदिग्ध आतंकी सईद की निशानदेही पर संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। बुधवार की सुबह टीम ने कैलसा बाइपास रोड स्थित नारायण दास सैनी की कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। यहां टीएम ने करीब ढाई घंटे जांच पड़ताल की। कबाड़ी और उनके बेटों से अलग-अलग सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद टीम कबाड़ी के दोनों बेटों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। जहां एनआईए ने संदिग्ध आतंकी सईद और कबाड़ी के बेटे पिंटू सैनी और रामचंद्र का आमना-सामना कराया गया। तीनों को सामने बैठाकर करीब घंटेभर पूछताछ की गई। खुफिया सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कबाड़ी के बेटों ने सईद को पाइप बेचने की बात स्वीकार की है। जबकि सईद पहले ही कबाड़ी से रॉकेट लांचर के लिए पाइप खरीदने की बात स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed