फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ग्रामीणों ने खेत से मोटर चुराते एक पकड़ा

ग्रामीणों ने खेत से मोटर चुराते एक पकड़ा

Thu, 19 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खेत से मोटर चुराते एक पकड़ा
गजरौला। खेत के नलकूप पर रखी मोटर चुराते हुए ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि दूसरा चोर भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौबारा गांव निवासी मुनीष पुत्र किशोरी के खेत में नलकूप पर मोटर रखी हुई थी। मंगलवार की देर रात मुनीष अपने खेतों की तरफ गया तो दो चोर उसकी मोटर खोलकर ले जा रहे थे। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने मौके पर एक चोर को पकड़ लिया जबकि, दूसरा फरार हो गया। गांव वालों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में चोर ने अपना नाम सुमित निवासी पूरनपुर थाना डिडौली बताया। वहीं फरार हुए साथी का नाम रिंकू निवासी पूरनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चालान कर दिया। वहीं दूसरे चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed