{"_id":"5a3825024f1c1b9e678c28c0","slug":"4-lakhs-dacaity-in-gajraula","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला के शहबाजपुर में व्यापारी के घर 4 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजरौला के शहबाजपुर में व्यापारी के घर 4 लाख की डकैती
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला शहबाजपुर डोर में डकैती के बाद खौफजदा बैठे परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गांव शहबाजपुर डोर में रविवार रात बदमाशों ने व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। आहट होने पर जागी गृहस्वामिनी ने बदमाशों को टोका तो तमंचे का भय दिखाकर उसे शांत कर दिया और अलमारी से करीब साढ़े तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण व पचास हजार की नगदी समेत चार लाख का माल समेटकर धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर निवासी योगेश कुमार गोयल का घर हाईवे स्थित गांव के पहले छोर पर ही बना हुआ है। घर के नीचे किराना स्टोर है। योगेश के मुताबिक वह पत्नी के साथ सोया हुआ था। रात्रि करीब एक बजे करीब चार-पांच नकाबपोश बदमाश पड़ोसी की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हो गए। बेटे के कमरे में बदमाश घुस गए। आहट होने पर पत्नी बीना गोयल जाग गई। बीना ने चारपाई पर लेटे हुए ही कहा कि अंदर कौन है..तो अंदर से एक बदमाश ने कहा कि शांत हो जाओ हम बदमाश हैं, शोर मचाओगे तो गोली मार देंगे। जल्दी बताओ रुपये व जेवर कहां पर रखे हैं। इस पर खौफजदा बीना ने अलमारी बताया। बदमाशों ने इस दौरान अलमारी से साढ़े तीन लाख की कीमत के सोने चांदी के आभूषण व पचास हजार नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल समेट लिया और खामौश रहने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद दंपति ने 100 डायल नंबर पर मामले की सूचना दी। इसके बाद पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों को काफी तलाश किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार सुबह को ग्रामीण मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।