फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आदमपुर की महिला की संभल में मौत, पति गंभीर

आदमपुर की महिला की संभल में मौत, पति गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर की महिला की संभल में मौत, पति गंभीर
ढबारसी। संभल के दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तहरीर पर हयातनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आदमपुर निवासी रवीश अग्रवाल खाद्य-बीज के व्यापारी हैं। वह गांव में दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह रवीश अग्रवाल अपनी पत्नी बीना देवी की संभल से दवा लेने के लिए जा रहे थे। दोनों स्कूटी पर सवार थे। बताया जा रहा है जैसे ही स्कूटी संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शोंधन पहुंची। यहां नाले का निर्माण चल रहा था। इस दौरान स्कूटी फिसल गई। पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को कुचल दिया। इसमें बीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवीश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फारार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। संभल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम परिजन शव लेकर आदमपुर पहुंचे। जहां परिवार में कोहराम मच गसा। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हॉल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed