{"_id":"5c7452b5bdec2254606a7b32","slug":"31551127221-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चालक की मौत, परिजनों ने थानें के सामने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में चालक की मौत, परिजनों ने थानें के सामने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कांठ बाईपास रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर देहात थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों का गुस्सा शांत किया। चालक की मौत परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली (30) आटो रिक्शा चलाता था। परिवार में तीन बहनों के अलावा पत्नी नाजमा और दो बेटी और दो बेटे हैं। मोहम्मद अली तीन बहनों के इकलौता भाई था। उसके पिता रशीद अहमद की बाइस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार की सारी जिम्मेदारी मोहम्मद अली पर थीं। परिजनों के मुताबिक वह हर रोज सुबह देहात थाना क्षेत्र के उक्शी रायपुर स्थित स्कूल में शिक्षकों को छोड़ता और लाता था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह शिक्षकों को छोड़कर वापस लौट रहा था। कांठ बाईपास रिंग रोड पर आम के बागों के बीच तीव्र मोड़ है। जहां पर आटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद अली की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
आटो चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। आक्रोशित परिजन एकत्र होकर थाने पहुंच गए और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने कैलसा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए परिजनों को शांत किया। करीब आधा घंटे तक कैलसा रोड पर परिजन बैठे रहे। इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया। फरार चालक की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।