फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गजरौला के गांव में रेप के बाद बच्ची की हत्या

गजरौला के गांव में रेप के बाद बच्ची की हत्या

Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
गजरौला के गांव में रेप के बाद बच्ची की हत्या
खेत में मिला छात्रा का निर्वस्त्र शव, रेप का अंदेशा
विज्ञापन

गजरौला के गांव की घटना, खेत पर मक्का रखाने गई थी बारह वर्षीय छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
थाना क्षेत्र के गांव में कक्षा पांच की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। निर्वस्त्र हालत में छात्रा का शव खून से लथपथ हालत में मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके के हालात रेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस भी इससे इनकार नहीं कर रही। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने जंगल में खेत पर मक्का की फसल बोई थी। रोजाना फसल की रखवाली की जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे किसान ने अपनी बारह वर्षीय बेटी को मक्का रखने भेज दिया। इसके बाद करीब सवा आठ बजे किसान के बड़े भाई की दो बेटियां भी खेत पर गईं। लेकिन इससे पहले मक्का रखाने पहुंची बहन उन्हें खेत पर दिखाई नहीं दी। आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी तलाश करने पर दोपहर के समय उसका निर्वस्त्र शव मक्का के खेत में मिला। उसके शरीर पर कई जगह खून व चोटों के निशान मिले। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। देखने में लग रहा था कि बच्ची के साथ हैवानों ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेप के बाद छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना का बारीकी के साथ मुआयना किया। पुलिस को जल्द ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ जगवीर सिंह चौहान ने कहा कि बच्ची का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा गया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई जाएगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed