फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अनियंत्रित होकर खेत में घुसी सवारियों से भरी बस, हड़कंप

अनियंत्रित होकर खेत में घुसी सवारियों से भरी बस, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खेत में घुसी सवारियों से भरी बस, हड़कंप
अमरोहा। डिडौली क्षेत्र के संभल रोड पर डीसीएम से बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इससे सवारियों में हड़कंप मचा गया। कई सवारियों को मामूली सी चोट आई। सवारियों की चींखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को सवारियों को बस से बाहर निकला। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एक निजी बस अमरोहा से संभल जा रही थी। जैसे ही बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग पर गांव पलौला और फत्तेहपुर माफी गांव के बीच पहुंची। तभी सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। बस ने जैसे ही ट्रक को ओवरटेक किया तो सामने से डीसीएम आ गई। डीसीएम को बचाने के चक्कर में बस चालक ने तेजी के साथ स्टेयरिंग मोड़ दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। वहीं डीसीएम चालक ने स्टेयरिंग मोड़ कर डीसीएम को खेत में घुसा दिया। दोनों वाहन खेत में जाकर फंस गए। हादसे के बाद बस सवारियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां आपाधापी कर बस से कूदने लगीं। शोर सुनकर राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस में सवार दर्जनभर सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर गंतव्य की और निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed