फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कार सवार लोगों ने फायरिंग कर फैला दी सनसनी

कार सवार लोगों ने फायरिंग कर फैला दी सनसनी

Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने फायरिंग कर फैला दी सनसनी
गजरौला। हाईवे किनारे स्थित बीकानेर होटल पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। होटल स्वामी की ओर से पुलिस को तीन नामजद और छह अज्ञात के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम दो कारों में सवार होकर नौ लोग बीकानेर होटल पहुंचे। इन्होंने पहले होटल में खाना खाया। बताया गया कि इन लोगों ने होटल स्वामी से होटल के पास एक जमीन को लेकर बातचीत की। बाद होटल स्वामी और मैनेजर से गाली गलौच शुरु कर दी। मैनेजर में विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि इनमें शामिल दो लोगों ने होटल का निर्माण उनकी जमीन पर होने की बात कही। होटल से बाहर निकलने के बाद दो हवाई फायर किए। बताया गया कि उक्त लोगों के साथ निजी सिक्योरिटी गार्ड भी थे। फायरिंग होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed