{"_id":"59385ac14f1c1b05108b45b0","slug":"201496865473-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
- कई युवकों से ठगे हजारों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। कनाडा में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक चालबाज ने करीब छह युवकों से कई हजार रुपये ठग लिए। इसका एहसास होने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को कोतवाली पहुंचे लोगों ने बताया कि क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी एक युवक लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने का काम करता है। करीब एक साल पहले शहर के कनेटा रोड निवासी मोहम्मद अकरम से 85 हजार, सलीम निवासी मोहल्ला मनिहारान से 85 हजार, यामीन निवासी काला खेड़ा से 65 हजार, प्रवेश निवासी कालाखेड़ा से 70 हजार, आमिर से 80 हजार और फहीम निवासी बछरायूं से 70 हजार रुपये कनाडा भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए। पीड़ितों का आरोप है कि, युवक एक साल से गुमराह कर रहा है, आज तक न विदेश भिजवाया और न नौकरी लगवाई। रुपये वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। कोतवाली निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।