फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ की है। यहीं का रहने वाला वीरपाल मध्यम वर्ग का किसान है। उसका बेटा अशोक (22) संभल में कैलादेवी धार्मिक स्थल पर टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। तीन साल पहले उसकी शादी जिला रामपुर के गांव चकरपुर कदीम निवासी राखी उर्फ राजेश्वरी के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिछले छह महीने से राखी मायके में ही रह रही थी। उसने वहीं बेटे को जन्म दिया था। अशोक बेटे के नामकरण संस्कार में ससुराल गया था। जहां ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। समझौते के बाद पति-पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ शेरगढ़ गांव में ही रहने लगे थे। लेकिन मंगलवार को देर शाम अशोक का शव घर के एक कमरे में मफलर के सहारे फंदे पर झूलता मिला। शव जमीन पर रखा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed