{"_id":"5b902cfc867a557e88368ca7","slug":"171536175356-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। नगर के मोहल्ला बकाबाद में युवक राजेंद्र की हत्या के मामले में बाग के बंटवारे के विवाद के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस की तीन टीमें इस हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई हैं। दूसरी ओर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मोहल्ला बकाबाद निवासी राजेंद्र सिंह (28) पुत्र देवीदयाल की सोमवार की रात घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी देवबाला ऊर्फ गुड्डी ने अपने ससुर, दो जेठ समेत पांच लोगों को नामजद किया है। बताया जाता है कि मृतक का अपने पिता और भाइयों के साथ बाग के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस बाग के बंटवारे के विवाद के अलावा कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।