फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   टैंकर पलटने से पांच घंटे तक जाम के हवाले रहा हाइवे

टैंकर पलटने से पांच घंटे तक जाम के हवाले रहा हाइवे

Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
टैंकर पलटने से पांच घंटे तक जाम के हवाले रहा हाइवे
गजरौला। टैंकर पलटने से नेशनल हाईवे जाम के हवाले हो गया। करीब पांच घंटे तक वाहन जाम के झाम में फंसे रहे। सोमवार की तड़के पांच बजे किसी तरह ट्रैफिक सामान्य हो पाया। दोनों ओर को पांच किलोमीटर तक हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए थे।
विज्ञापन

रविवार की रात बारह बजे एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर ने हाइवे पर लगे संकेतक बोर्ड को भी तोड़ डाला। हादसे में टैंकर का चालक भी गंभीर रुप से घायल हुआ। जिसे सीधे मेरठ के लिए भेज दिया गया। हालांकि चालक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। बताया गया कि टैंकर गुजरात से चलकर रुद्रपुर जा रहा था जोकि, बृजघाट चौकी से कुछ दूरी पर ही गजरौला की तरफ पलटा। टैंकर में रिफाइंड भरा हुआ था। टैंकर पलटने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात में ही पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। फिर भी सोमवार की सुबह पांच बजे तक जाकर कहीं जाम खुल पाया। जाम में फंसकर लोग हलकान हो गए। रात में जाम से निकलने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं सूझ पाया। खैर तड़के पुलिस ने टैंकर को सड़क के बीचोबीच से हटवा दिया। जिसके चलते ट्रैफिक निकल सका। सोमवार की दोपहर में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटे हुए टैंकर को हाइवे से हटवाया। इस दौरान भी करीब एक घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed