{"_id":"5b39254f4f1c1b5d748b7d42","slug":"171530471759-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई बिजली लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई बिजली लाइन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पिछले एक साल से अटकी लाइन को आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में बना दिया गया। सड़क किनारे खेत वाले किसान बिजली लाइन बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। पोल लगाने को लेकर रविवार की नोकझोंक भी हुई लेकिन बिजली कर्मियों ने पोल लगा दिए।
रविवार को मोहरका पट्टी में बिजली लाइन का पोल लगाने के लिए विभाग की टीम अपने साथ पुलिस लेकर पहुुंची। सड़क किनारे जिन किसनों का खेत था वह विरोध किया करने लगे। टीम के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। किसानों का कहना था कि बिजली लाइन बनने से उनके खेेतों में आग लगने का डर बना रहेगा। अक्सर फॉल्ट होने से उनके पेड़ भी जल जाएंगे। गौरतलब है कि यह बिजली की लाइन नासिर के नलकूप तक जानी थी लेकिन पिछले एक साल से विरोध के कारण नहीं बन पाई थी। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। कोर्ट ने यथा स्थिति के आदेश जारी किए थे। किसानों का तर्क था कि उन्हें लाइन के कारण अपने पेड़ काटने पड़ेंगे।
बावजूद इसके पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मियों ने पोल लगाने का काम किया।