फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   घर में फंदे से लटकता मिला युवका शव

घर में फंदे से लटकता मिला युवका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदे से लटकता मिला युवका शव

विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चकमजीदपुर में घर में युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। युवक की चार महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रजबुपुर थाना क्षेत्र के गांव चकमजदीपुर निवासी सोनू (32) खेती करता था। चार महीने पहले सोनू की शादी थाना शिवाला कला के गांव रत्नगढ़ निवासी दीक्षा के साथ हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की शाम सोनू की लाश पंखे के कुंडे से लटकती मिली। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। सोनू की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी दीक्षा, चचेरा ससुर, सास और मेरा साला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed