फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के घंसुरपुर में खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवती के घरवालों पर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मौके से सल्फास की शीशी बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सल्फास खाने की पुष्टि हुई। साथ ही शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहीं पर रहने वाले किसान के बीस वर्षीय बेटे का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की आठ दिन पहले शादी हो गई। दो दिन पहले युवती अपनी ससुराल से मायके आई थी। आरोप है कि रविवार की रात युवक खेत पर था। तभी युवती के पिता और भाई वहां पहुंच गए और युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे युवक बेहोश हो गया। इसके बाद युवती के भाई युवक को उसके घर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की हालत ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि युवक ने अपने खेत से युवती को फोन किया और सल्फास खाकर मरने की बात कहते हुए उसे को खेत पर बुला रहा था, लेकिन यह फोन युवती के भाई ने सुन लिया। इससे नाराज होकर वह खेत पर पहुंचा और युवक की पिटाई कर दी। फिलहाल तहरीर मिल गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed