{"_id":"5ccb57e7bdec2207826dc4e1","slug":"151556830183-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में रुका था फैज, दरबारे कला में खाया था खाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मदरसे में रुका था फैज, दरबारे कला में खाया था खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। 23 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध फैज के तार अमरोहा के संदिग्ध मुफ्ती सुहैल से जुड़े थे। फैज के अमरोहा आने पर सुहैल ने ही उसके रहने और खाने का इंतजाम किया था। फैज मोहल्ला मुल्लाना के मदरसे में रुका था। जबकि खाना मोहल्ला दरबारे कला में मोबाइल विक्रेता के घर खाया था। गुुरुवार को अमरोहा पहुंची एनआईए की टीम ने फैज की निशानदेयी पर दोनों स्थानों की वीडियाग्राफी कराई।
20 अप्रैल को एनआईए ने बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने 23 अप्रैल को दिल्ली के जाफराबाद गढ़ी मेदू निवासी फैज को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में फैज के तार संदिग्ध आतंकी सुहैल से जुड़े थे। वह सुहैल से मिलने अमरोहा भी आया था। इस दौरान सुहैल ने फैज को मोहल्ला मुल्लाना के मदरसे में ठहराया था। रात में उसे खाना खिलाने के लिए मोहल्ला दरबारे कला अपने ससुराल ले गया था। जहां उसने मोबाइल विक्रेता अनवर के घर की बैठक में उसे खाना खिलाया था। गुरुवार को शाम एनआईए की टीम उसे अमरोहा लेकर पहुंची। जहां मदरसे में उसके रुकने और मोहल्ला दरबारे कला में खाना खाने की पुष्टि कराई गई।