फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का शारीरिक शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का शारीरिक शोषण
अमरोहा। ट्रेनिंग के दौरान हुई मुलाकात के बाद सीनियर सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही बदायूं जिले में तैनात है। जो अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़ित महिला सिपाही जिले में तैनात है। पीड़िता को किसी से शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बदायूं एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में तैनात महिला सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान सीनियर बैच के एक सिपाही से हुई। दोनों एक ही बिरादरी के थे, लिहाजा दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी सिपाही वर्तमान में बदायूं जिले में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक सीनियर ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और दो साल तक शारीरिक शोषण किया। लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस अफसरों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बदायूं में अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं। सोमवार को पीड़िता ने बदायूं एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने खुदकुशी करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed