फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर दंपति की मौत,

स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर दंपति की मौत,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर दंपति की मौत,
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय यात्रियों ने मृतक वृद्ध की बहन को बचा लिया। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर के मोहल्ला नवाब का आहाता निवासी दशरथ सिंह (65) अपनी पत्नी रानी (62) के साथ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दशरथ सिंह के साथ उनकी बहन विमलेश भी थी। तीनों बिजनौर से ट्रेन में सवार होकर गजरौला पहुंचे। गजरौला से भी गढ़ उन्हें ट्रेन से जाना था। तीनों प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म संख्या दो पर जाने के लिए सीधे ट्रैक पार करने लगे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर दिल्ली के लिए जाने वाले सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने विमलेश को हाथ पकड़कर ऊपर ट्रैक पर खींच लिया। जबकि दशरथ और रानी ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विमलेश ने बताया कि तीनों गढ़मुक्तेश्वर में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में दंपती की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed