{"_id":"5bc790c1bdec22696d7808fe","slug":"141539805377-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगवार में फर्नीचर मिस्त्री के घर नकब लगाकर 4 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगवार में फर्नीचर मिस्त्री के घर नकब लगाकर 4 लाख की चोरी
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/बुरावली। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात गांव गंगवार में फर्नीचर मिस्त्री के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के पीछे से नकब लगाकर घुसे बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और 33 हजार की नकदी समेत करीब चार लाख का सामान साफ कर दिया। बुुधवार सुबह गृहस्वामी को घर में चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
गांव गंगवार निवासी यासीन सैफी किसान है। यासीन सैफी का घर गांव में बाहरी छोर पर बना हुआ है। बताते हैं कि यासीन के दो बेटे आस मोहम्मद व ताज मोहम्मद फर्नीचर के मिस्त्री हैं। दोनों की हाल ही में शादी हुई है और एक ही घर में रहते हैं। दोनों बहुओं के आभूषण घर पर ही रखे हुए थेे। मंगलवार की रात्रि में परिवार के सदस्य घर के बरामदे में सोये हुए थे, जबकि यासीन सैफी पशुशाला के पास चारपाई डालकर सोए हुए थे।
बताते हैं कि मध्यरात्रि के बाद चोरों ने यासीन के घर को निशाना बना लिया। घर के पीछे की तरफ से दीवार काटकर अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब घरवाले अंदर कमरे में पहुंचे तो दीवार कटी देख एवं सामान बिखरा देख होश उड़ गए। यासीन सैफी के मुताबिक घर में से 33 हजार रुपये नकद व दोनों बहुओं के सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब चार लाख का सामान चोरी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। हालांकि देरशाम तक भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
चोरी की घटना से खादर क्षेत्र में दहशत
हसनपुर। क्षेत्र के गांव गंगवार में मंगलवार रात हुई चार लाख की चोरी की घटना से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। खादर क्षेत्र के गांवों में बाहरी छोर पर बने घर स्वामियों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है और चोरों को शीघ्र ही पकड़ने की भी मांग की है।
-----------------------------------------
गांव गंगवार में एक घर में चोरी हुई है। सूचना मिलते ही टीम को वहां भेजा गया था। जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और घटना का खुलासा भी किया जाएगा। -संजय प्रताप सिंह, कोतवाली निरीक्षक, हसनपुर।