फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ंदिग्ध आतंकी सुहैल ने मेरठ से खरीदी थी पिस्टल

ंदिग्ध आतंकी सुहैल ने मेरठ से खरीदी थी पिस्टल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ंदिग्ध आतंकी सुहैल ने मेरठ से खरीदी थी पिस्टल
अमरोहा। अमरोहा से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर से बरामद पिस्टल मेरठ से खरीदी गई थी। खुफिया तंत्र का दावा है कि ये पिस्टल सुहैल ने बीस हजार रुपये में खरीदी थी। जिसे हापुड़ जिले के संदिग्ध ने मेरठ से दिलाई थी। फिलहाल एनआईए पिस्टल सहित अन्य बरामद हथियारों के सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

26 दिसंबर की तड़के एनआईए और एटीएस की टीम अमरोहा आ धमकी। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, पचदरा से इरशाद और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से वेल्डिंग का काम करने वाले भाई सईद और रईस को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पिस्टल, तमंचे, कारतूस, टाइमर, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे। अभी तक की जांच पड़ताल में बरामद पिस्टल मेरठ से खरीदने की बात सामने आई है। सुहैल पिस्टल को बीस हजार रुपये में खरीदी थी। पिस्टल दिलाने का काम हापुड़ से पकड़े गए संदिग्ध ने की थी। पिस्टल देशी बताया जा रहा है। इस मामले में एनआईए दो बार अमरोहा और सैदपुर इम्मा में छापा मार चुकी है। जिले के छह लोगों को नोटिस देकर दिल्ली में पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed