फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बाइक सवार युवकों ने छात्रों पर झोंका फायर

बाइक सवार युवकों ने छात्रों पर झोंका फायर

Sun, 15 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने छात्रों पर झोंका फायर
गजरौला। पैदल जा रहे तीन छात्रों पर बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि किसी छात्र को गोली नहीं लगी। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सुल्ताननगर निवासी छात्र रोहित, गोलू खां निवासी बसंत विहार, सौरभ निवासी सुल्ताननगर और अन्य दो छात्र पैदल जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ला अतरपुरा के पास ओवर ब्रिज के नीचे दो बाइकों पर सवार चार युवक आए। बाइक सवारों ने पैदल जा रहे छात्रों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पैदल जा रहे छात्र कुछ समझ पाते तभी बाइक सवारों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। वहीं हवाई फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। सरेआम गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया गया कि दोनों गुटों में पहले भी मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। उधर पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed