फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मकान पर कब्जे को लेकर फायरिंग-पथराव, 6 गिरफ्तार

मकान पर कब्जे को लेकर फायरिंग-पथराव, 6 गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मकान पर कब्जे को लेकर फायरिंग-पथराव, 6 गिरफ्तार
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं संग मकान में घुसकर हमला बोल दिया। जो मिला बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान फायरिंग व पथराव भी हुआ। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। मामले में चार आरोपी महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

गांव लुहारी भूड़ निवासी जिस मकान में पुष्पेंद्र का परिवार वर्षों से रहता है। उसी मकान व आसपास की जमीन को मोहल्ले का ही एक परिवार अपनी बताता है। मकान पर कब्जे को लेकर दो माह पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पुष्पेंद्र सिंह की गर्भवती पत्नी, उसकी मां व अन्य परिवार के लोग मकान में मौजूद थे। आरोप है कि इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं संग मकान में घुसकर हमला बोल दिया। जो मिला पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान फायरिंग कर खूब दहशत फैलाई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट के बीच जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में अनीता, ओमवती, प्रमेश, तारावती व हरपाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके से ही चार महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ लिया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

मकान पर कब्जे की कोशिश में फायरिंग, पथराव व मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर सतवीर उर्फ कलुआ, जीतेंद्र उर्फ जीतन, रीना, मिथलेश, विजलेश व सीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed