फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पुत्री की हत्या की आशंका जताई

पुत्री की हत्या की आशंका जताई

Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुत्री की हत्या की आशंका जताई
बछरायूं। जनपद बिजनौर के चांदपुर निवासी एक व्यक्ति ने कस्बा निवासी अपने दामाद व उसके परिजनों के खिलाफ बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा चांदपुर निवासी छुन्नू पुत्र नजीर अहमद ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बड़ी बेटी आयशा का निकाह 17 साल पहले कस्बा निवासी शाहिद के साथ किया था। छुन्नू का आरोप है कि निकाह के कुछ साल बाद उसकी बेटी की जलाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मई 2017 में दामाद ने पहली बेटी से हुई औलाद की देखरेख का हवाला देते हुए छोटी बेटी निशात से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में निशात का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुन्नू शाह का आरोप है कि निकाह के छह माह बाद से शाहिद ने दहेज की मांग शुरू कर दी और बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 11 नवंबर 2018 को उसकी बेटी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए फोन किया था। पिता जब बेटी की ससुराल आया तो वह वहां नहीं थी। छुन्नु ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed