फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आठ लाख के सोने की चोरी

आठ लाख के सोने की चोरी

Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आठ लाख के सोने की चोरी
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के अटैची चोरों की तलाश में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने छापा मारकर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश पुलिस की छापामारी की सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई। गांव के दूसरे अटैची चोर अपना घर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

फरवरी 2018 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चंद्रमाल रेड्डी का लगभग आठ लाख रुपये का सोना चोरों ने बस में सफर के दौरान गायब कर दिया गया था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि चोरी को चुचैला कलां के साबिर और आशिक ने अंजाम दिया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से आए पुलिस निरीक्षक बाजीजान साईद ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन आई आईडी के आधार पर इनकी पहचान हुई थी। गुरुवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव में छापा मार कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने चोरी किए गए सोने को खरीदने के आरोप में गांव के ही दो सर्राफ को भी हिरासत में लिया है। इनमें से एक सर्राफ पहले भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने आंध्र प्रदेश द्वारा दबिश देने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed