{"_id":"59e7a4f54f1c1bcd538b8407","slug":"111508353269-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया टोल प्लाजा पर बैंक प्रबंधक से धक्कामुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोया टोल प्लाजा पर बैंक प्रबंधक से धक्कामुक्की
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल टैक्स को लेकर बैंक प्रबंधक से धक्कामुक्की
जोया टोल प्लाजा पर बैंक प्रबंधक ने लगाया लूटपाट के प्रयास का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
नगर के अल्लीपुर स्थित प्रथमा बैंक शाखा सहायक प्रबंधक के साथ जोया टोल प्लाजा पर धक्कामुक्की व लूटपाट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सहायक बैंक प्रबंधक द्वारा मामले की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक, डीएम व एसपी से की गई है।
नगर के अल्लीपुर की प्रथमा बैंक शाखा में राजपाल सैनी सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात है। राजपाल सैनी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सरकारी कैशवैन में सवार होकर गजरौला की ओर से मुरादाबाद कैश लेने जा रहे थे। उनके साथ चालक व दो सुरक्षा गार्ड भी थे। जैसे वैन जोया टोल प्लाजा पहुंची, टोल पर मौजूद कुछ लड़कों ने टोल टैक्स मांगा। जबकि राजपाल सैनी का कहना है कि सरकारी गाड़ी का कभी टोल टैक्स नहीं दिया जाता। इसकी बात को लेकर सहायक प्रबंधक को गाड़ी से उतार लिया गया और सड़क से नीचे खींच लिया। धक्कामुक्की की गई। जेब में रखे पंद्रह सौ रुपये भी निकाल लिए। मामले में की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक, डीएम व एसपी से की गई है।
फोटो भी है।