{"_id":"59483abb4f1c1bb46b8b473c","slug":"101497905851-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़मुक्तेश्वर से व्यापारी का अपहरण, बुलंदशहर में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़मुक्तेश्वर से व्यापारी का अपहरण, बुलंदशहर में छोड़ा
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित जंगल में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर के एक वेल्डिंग ठेकेदार को गढ़मुक्तेश्वर टोल के पास से कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बाद में उसी के मोबाइल से उसके ही पिता को कॉल करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। अपहृत के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन बुलंदशहर में मिली। यहां पुलिस पहुंची तो नरसेना क्षेत्र में जंगल में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। पीड़ित का आरोप है कि, एक शराब के कारोबारी ने उसे अगवा कर लिया था। बाद में पिटाई कर छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी विजयपाल ने सोमवार दोपहर बारह बजे गजरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि, उसका तीस वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र वेल्डिंग ठेके लेता है। पुष्पेंद्र रविवार शाम से लापता है। इधर, रात तकरीबन आठ बजे उसी के मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसओजी अफसर बताते हुए पुष्पेंद्र को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पता पूछने पर अपहर्ताओं ने स्वयं को हापुड़ पुलिस लाइन के पास होना बताया। रात में ही विजयपाल हापुड़ पहुंचा पुलिस लाइन में पूछताछ की गई, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जिस नंबर से कॉल आई, वह बंद हो गया। इसके बाद सुबह फिर कॉल आई। इस पर विजयपाल पुलिस के पास गया। यहां इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर ट्रेस कराया। लोकेशन बुलंदशहर में मिल रही थी। इस पर पुलिस टीम विजयपाल के साथ बुलंदशहर पहुंच गई, वहां नरसेना थाना क्षेत्र में आखिरी लोकेशन मिल रही थी। इधर, तलाश के दौरान पुष्पेंद्र को घायल अवस्था में जंगल में सड़क किनारे देखा गया। पुष्पेंद्र का आरोप है कि गढ़मुक्तेश्वर के शराब कारोबारी ने साथियों संग अपहरण किया था। नरसेना पुलिस ने पुष्पेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
वर्जन
युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही मोबाइल सर्विलांस पर लगवाकर टीम को रवाना किया गया। बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र से युवक को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पड़ताल कराई जा रही है।- अशोक सोलंकी, थानाध्यक्ष गजरौला।