फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

दूध कारोबारी के घर डकैती, पड़ोसी को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बस्तापुर करारनगर में बुधवार की रात बारह से अधिक हथियारबंद डकैतों ने दूध कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। डकैतों ने करीब आधा घंटे तक आतंक मचाया। दूध कारोबारी के घर शोर होने पर ग्रामीणों में जाग हो गई। पड़ोसी युवक ने एक डकैत को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए डकैत ने युवक के पैर में गोली में दी। इसके बाद डकैत ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। डकैती की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बस्तापुर करारनगर के बाहरी छोर पर दूध कारोबारी कपिल शर्मा का परिवार रहता है। बुधवार की रात वह घर की दूसरी मंजिल पर सोए थे। उनकी पत्नी बबीता, बेटी दीक्षा और प्रतीक्षा दूसरे कमरे में सोई थी। रात में करीब बारह से अधिक हथियारबंद डकैत घर में दाखिल हो गए। डकैतों ने सबसे पहले कपिल शर्मा को बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटियों को कब्जे में ले लिया। डकैत करीब आधे घंटे तक घर में आतंक मचाते रहे। घर में रखे 70 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल, पाजेब और चांदी के सिक्के समेत करीब छह लाख रुपये का सामान लूट लिया। घर में शोर शराबा सुनकर पड़ोसी जाग गए। इस दौरान पड़ोसी दीनदयाल कपिल शर्मा के घर के बाहर पहुंचा तो उसने गेट पर खड़े डकैत को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। डकैत ने दीनदयाल के पैर में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में डकैत जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पूछताछ की। पीड़ित दूध कारोबारी परिवार ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कपिल के घर से वाकिफ थे डकैत
नौगांवा सादात। डकैत कपिल शर्मा के घर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। सभी डकैत जंगल की तरफ से दीवार फांदकर कपिल शर्मा के घर में दाखिल हुए थे। हथियारों से लैस दो डकैतों ने कपिल शर्मा केे बंधक बना रखा था। उनकी पत्नी बबीता और बेटियों के साथ तीन डकैत थे। वहीं 4 से 5 डकैतों ने तीसरे कमरे में रखी नकदी और जेवरात लूट लिए। इस दौरान दो हथियारबंद डकैत घर के गेट पर तैनात रहे। इनमें से एक को पड़ोसी युवक दीनदयाल ने पकड़ लिया था। दीनदयाल ने डकैत से पूछा था कि घर में शोर कैसे मच रहा है। डकैत ने बेहद शातिराना अंदाज में कहा कि कपिल के घर में आपस में झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद मायके आई हुई थी बेटी
नौगांवा सादात। दूध कारोबारी के परिवार में पत्नी बबीता के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बेटा जतिन शर्मा बिजनौर में कबड्डी सिखाता है, वह वहीं रहता है। परिजनों के मुताबिक एक माह पहले कपिल शर्मा ने बड़ी बेटी दीक्षा की शादी की थी। शादी के बाद वह मायके में रहने के लिए आई हुई थी। वारदात के दौरान वह भी अपनी मां और बहन के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed