फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

मुठभेड़ में असमौली थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। लूट-चोरी और हत्या की कोशिश में फरार हिस्ट्रीशीटर को सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह ध्यान सिंह उर्फ ध्याना गैंग का सक्रिय सदस्य और संभल के असमौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हरियाणा, मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न थानों पर चौबीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस नकदी और टैबलेट बरामद किया है। पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ऑफिस में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने मुठभेड़ का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीओ कुलदीप कुकरैती के निर्देशन में सैदनगली थानाध्यक्ष मोहित चौधरी फोर्स के ढक्का गांव की नहर के पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने के लिए कहा गया। तभी बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया और भागने लगे। इसी बीच उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पीछे बैठे व्यक्ति के सिर में चोट लग गई। दूसरा आरोपी जंगल में भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजेंद्र सिंह निवासी गांव कथना थाना असमौली संभल बताया। जिसके कब्जे से अवैध तमंचा, तीन कारतूस, 8600 रुपये और एक टैबलेट बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने डेढ़ महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर डिडौली क्षेत्र में कुआखेडा गांव के जंगल में कलेक्शन एजेंट से 76 हजार रुपये और टैबलेट लूट लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। छह सितंबर की रात विजेंद्र ने फरमान निवासी मोहल्ला पीलाखदाना सराय तरीन थाना हयातनगर संभल के साथ मिलकर पुलिस पर जान से मारने कि नीयत से फायरिंग की थी। जिसमें कांस्टेबल अतुल ठेनुआ घायल हो गया था। एसपी के मुताबिक विजेंद्र सिंह ध्यान सिंह उर्फ ध्याना गैंग का सक्रिय सदस्य है। जो थाना असमौली का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है। इस पर हरियाणा, मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न थानों में लूट-चोरी, हत्या जैसे 24 गंभीर मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

पत्नी के लिए दोबारा उतरा अपराध की दुनिया में
अमरोहा। सैदनगली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ विजेंद्र सिंह कुख्यात बदमाश ध्यान सिंह उर्फ ध्याना का सगा भतीजा है। ध्यान सिंह उर्फ ध्याना के जेल जाने के बाद गैंग की कमान विजेंद्र के हाथों में थी। पुलिस के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले अपराध की दुनिया छोड़ दी थी। इसी बीच उसकी पत्नी बीमार हो गई। इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी। जिसके लिए वह फिर से अपराध की दुनिया में आ गया और एकाएक कई वारदातों को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed