फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

महिला की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। दो दिन पहले घर से दवा लेने निकली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव दो दिन तक लावारिस हालत में जंगल में पड़ा रहा। जंगली जानवरों ने उसका मुंह, पैर और शरीर नोच डाला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला रेतने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव मानकजूड़ी की है। यहां पर स्व. बलवंत सिंह का परिवार रहता है। परिवार में 55 वर्षीय पत्नी विमलेश और एक बेटा अमित है। अमित का भी अपना परिवार हैं। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। गांव में विमलेश और उसकी पुत्रवधू सुमन अपने बच्चों के साथ रहती हैं। आठ अक्तूबर को पुत्रवधू सुमन मायके गई हुई थी। तभी विमलेश अपनी दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। गुरुवार की सुबह भटपुरा सकैनिया के जंगल में विमलेश का शव बरामद हुआ। उसकी गला रेत कर हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में डाला गया था। जहां शव को जंगली जानवरों ने अपना निवाला बना लिया। मुंह, पैर का पंजा और शरीर का कुछ हिस्सा नोच डाला। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देहात थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed