फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,hasanpur,hole

जेठानी को जिंदा दफनाया था गड्ढा खोदकर निकाला शव

Thu, 22 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 22 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में मंगलवार को जेठ के साथ अवैध संबंधों में कांटा बनी जेठानी को जला दिया गया। इसके बाद तड़पती हुई महिला को गन्ने के खेत में जिंदा दफन कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आया। निशानदेही पर गन्ने के खेत में गड़ी लाश को बाहर निकाला गया। शव पोस्टमार्टम को भेज गया है, जबकि मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी अरुण त्यागी ट्रक चालक है। लेकिन अरुण रुकी शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई की शादी हुई तो उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। महिला के जेठ के साथ अवैध संबंधों की चर्चा पूरे गांव में थी। लगभग छह माह पहले किसी बात पर देवर-भाभी के बीच तकरार हो गई थी, तो करीब चार माह पहले अरुण असम से एक तलाकशुदा महिला बिजली उर्फ बबली को बहू बनाकर घर ले आया था। जिससे युवक के छोटे भाई की पत्नी खफा रहने लगी।
विज्ञापन


इस बीच युवक के फिर से भाई की पत्नी से संबंधों में मधुरता आ गई। अब दोनों के बीच संबंधों में महिला कांटा बनी हुई थी। विरोध करने उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बताया जाता है कि आरोपी महिला अपनी जेठानी को पिछले दो माह से बहुत परेशान कर रही थी। कई बार उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की  रात करीब साढ़े बारह बजे विवाहिता घर में बने बाथरूम में टायलेट के लिए गई थी। मौके का फायदा उठाकर जेठानी ने बाथरूम के जंगले में से मिट्टी का तेल डाल दिया और मोमबत्ती जलाकर उसके ऊपर डाल दी थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बाथरूम को खोलकर विवाहिता को  बाहर निकाला गया। लोगों के मुताबिक वह अस्सी फीसदी जल चुकी थी।

विवाहिता को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया था। मामले के जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सच सामने आ गया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि बबली को जलाकर परिजनों द्वारा उसे निजी डाक्टर को दिखाया गया था, गंभीर हालत में रेफर कर दिया था, लेकिन कार्रवाई के डर से उसे बाहर नहीं ले जाया जा सका। सास, पति व फुफेरे देवर के साथ मिलकर उसे गन्ने के खेत में दफन कर दिया गया। उस समय उसकी सांसें चल रहीं थीं।

आरोपी महिला की निशानदेही पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे सीओ ओमपाल सिंह व थानाध्यक्ष एसके सिंह की मौजूदगी में गन्ने के खेत में जमीन में गढ़ा महिला का नग्न शव बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।


मामले में आरोपी महिला कुमकुम, उसका पति नोनू, सास कमलेश व फुफेरा देवर अंकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य  आरोपी को कुमकुम को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार    किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed