फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding miscreants looted 1.25 lakh rupees from collection agent of finance company

Amroha: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से सवा लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

सीओ सिटी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 1.25 lakh rupees from collection agent of finance company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौगांवा सादात में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से सवा लाख रुपये लूट लिए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


वारदात बुधवार दोपहर नौगावां सादात थाना क्षेत्र में मंडी धनौरा रोड पर हुई। जनपद बिजनौर के नगीना निवासी प्रशांत कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। बताते हैं कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में समूह संचालित करने के लिए लोगों को ऋण मुहैया कराती है। लिहाजा एजेंट प्रशांत कुमार बुधवार को नौगावां सादात क्षेत्र के कई गांव से रुपयों की वसूली कर लौट रहे थे। जैसे ही वह खंडसाल से आगे निकले, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक से प्रशांत को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान प्रशांत चुटहिल हो गए। इससे पहले प्रशांत कुछ समझ पाते, बदमाश उनका मोबाइल और रुपयों से भरा बैग लूट कर मंडी धनौरा की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन

प्रशांत ने मामले की जानकारी राहगीरों को दी। इसके बाद राहगीर के मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मुआयना किया। इस दौरान प्रशांत ने बैग में एक लाख 30 हजार रुपये होने की बात बताई है। आननफानन में पुलिस ने जिलेभर मेें चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed