फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

काम की उलाहना दी तो दत्तक पुत्र ने मुंह पर ईंट से वार कर मां को मौत के घाट उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha
गजरौला। घर पर बेकार बैठे रहने और कोई काम नहीं करने की उलाहना देने पर दत्तक पुत्र ने मां के मुंह पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस पर भी उसका जुनून शांत नहीं हुआ, मां के शव को कमरे में घसीटा। बर्तनों के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला पहुंची तो नजारा देख चीख पड़ी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सनसनी फैलाने वाली यह घटना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं में मंगलवार करीब डेढ़ बजे हुई। गांव में बड़ी रियासत है। जिसके दो वारिस हैं। इनमें एक वारिस की जमीन पर लगे नलकूप की देखभाल का काम विजयपाल प्रजापति करते हैं। कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने छोटे भाई रोहताश के बेटे रोहित प्रजापति को पैदा होने के बाद ही गोद ले लिया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि सलेमपुर गौसाईं में विजयपाल प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी की गोद लिए बेटे ने ईंट से वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रेमपाल सिंह, कुमराला चौकी इंचार्ज बालेंद कुमार, महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विजयपाल नलकूप पर सिंचाई कर रहे थे। एक से डेढ़ बजे के बीच रोहित प्रजापति ने ईंट से मुंह पर वार कर अपनी मां मुन्नी देवी ने हत्या कर दी। पड़ोस की वृद्धा शांति देवी ने विजयपाल के घर से बर्तनों के खड़कने की तेज आवाजें सुनीं तो मौके पर गईं। उन्होंने देखा कि रोहित आंगन से अपनी मां के शव को कमरे में घसीट रहा था। उन्होंने शोर मचा दिया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने रोहित प्रजापति को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि रोहित कुछ करता नहीं है, इसी बात की मुन्नी देवी ने उसे उलाहना दी, इससे गुस्साकर उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया। मौके पर बिखरे खून को एकत्र किया और खून सनी ईंट और खून लगा गड़ासा सबूत के तौर पर कब्जे में लिया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गोद लिए बेटे द्वारा मां की हत्या किए जाने का मामला है, मृतका के पति की तहरीर पर गोद लिए बेटे के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
मामले में आरोपी पुत्र रोहित प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अरुण कुमार सिंह सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed