{"_id":"5751db414f1c1b2438109d81","slug":"crime-amroha-gajaraula-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले डंडे-तबल,सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले डंडे-तबल,सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जम कर लाठी-डंडे और तबल चले। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्साधिकारी ने रेफर कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के मुकेश पुत्र निक्की यादव, संजीव पुत्र बबलू सिंह, सरोज पुत्र जगदीश और दूसरे पक्ष से मनोज, जीतू व राजू पुत्र गण धर्मपाल और जॉनी पुत्र जीतू घायल हुए हैं।
घायल संजीव ने बताया कि दूसरे पक्ष का मनोज पांच दिन पहले रात में गांव के ही उसके रिश्तेदार के घर में घुस गया था। रिश्ते की भाभी से छेड़छाड़ की। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। शुक्रवार की शाम मनोज गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आ गए। लाठी डंडे और तबल चले। मनोज को मेरठ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।