{"_id":"680d4091c4a9e7e0fc0a27be","slug":"cricket-clash-between-tr-memorial-and-amiya-king-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138773-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : टीआर मेमोरियल और अमिया किंग के बीच भिड़ंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : टीआर मेमोरियल और अमिया किंग के बीच भिड़ंत आज
Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पहली बार हसनपुर चैंपियंस लीग का आयोजन होगा। पहला मुकाबला रविवार को अमिया किंग और चौ. टीआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम के बीच खेला जाएगा। सभी मैच हसनपुर में सोहरका रोड स्थित एटूआर क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे। इतना ही नहीं मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा।
टूर्नामेंट आयोजक अशु दक्ष, राहुल कश्यप, राजन कश्यप और आयुष कुमार की मौजूदगी में 19 अप्रैल को ऑक्शन हुआ था। जिसमें छह टीमें चुनी गईं। उद्घाटन मैच रविवार को सुबह दस बजे से होगा। जबकि अन्य सभी मैच दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 25 ओवरों का होगा। सभी टीम क्षेत्रीय खिलाड़ियों से चुनी गई हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में खिलाड़ियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना है। चैंपियंस लीग विजेता टीम को 21 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी। जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।