{"_id":"661d91ad12919a30f3015647","slug":"cricket-amroha-b-defeated-dca-sambhal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-117183-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा बी ने डीसीए संभल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा बी ने डीसीए संभल को हराया
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर सोमवार को अमरोहा बी और डीएसए संभल के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे अमरोहा बी ने 12 रन से जीत लिया। वहीं, मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर डीएसए मुरादाबाद और अमरोहा ए के बीच मैच खेला गया। यह मुकाबला अमरोहा ए ने 10 रन से जीत लिया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डीएसए मुरादाबाद ने अमरोहा, संभल और मुरादाबाद जिला स्तरीय अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग शुरू की है। अमरोहा डिस्ट्रिक्ट कन्वीनर अमन लिट ने बताया कि सोमवार को पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर अमरोहा बी और डीएसए संभल के बीच खेला गया। अमरोहा बी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में मात्र 31 ओवर ही खेल सकी। जिसमें टीम ने 144 रन बनाए। अमन नवाब ने 66, अरवाज ने 44 रन बनाए। डीएसए संभल के लिए गेंदबाजी में हर्षित शर्मा और नकुल ने 2-2 व कन्हैया, कविंद्र, रोबिन, विवेक और फैजान अल्वी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए संभल निर्धारित 40 ओवर के मैच में 30 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देव पैसल ने नाबाद 51, अमन ने 41 रन बनाए। अमरोहा बी के लिए मोहम्मद अरवाज ने 4 व गौरव ने 2 विकेट लिए। अमरोहा बी ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया।
दूसरा मैच अमरोहा ए और डीसीए मुरादाबाद के बीच हुआ। जिसमें अमरोहा ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 253 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद उस्मान ने नाबाद 87, अंजन अरोड़ा ने 51, अजहरुद्दीन ने 45 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद के लिए कामरान, वंश, चारित्र, अभय मिश्रा और पुष्कर ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए मुरादाबाद निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 243 रन बना पाई। पहले मैच में ऑब्जर्वर मोहम्मद हसीन, दूसरे मैच में चमन सिंह रहे। अंपायर पहले मैच में सायम, कासिम सैफी रहे। दूसरे मैच में शमशाद अल्वी और यश चड्ढा रहे।
विज्ञापन
-- -- --

15जेएनडी25: अनाज मंडी में लगी गेहंू की ढेरियां। संवाद