फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crackers godwoun

15 की अनुमति, गोदाम में मिला 30 क्विंटल पटाखा, सील, लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crackers godwoun
बिजनौर रोड पर आतिशबाजी के गोदाम की जांच करते एसडीएम सीओ - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। आतिशबाजी के गोदाम में छापेमारी के दौरान कई तरह की अनियमितता सामने आई है। लाइसेंस धारक ने गोदाम में क्षमता से दोगुना पटाखा रखा था। घनी आबादी के बीच 15 क्विंटल के क्षमता के लाइसेंस के बावजूद 30 क्विंटल पटाखा गोदाम में मिला। इसके चलते लोगों का जीवन खतरे में है। गोदाम में अग्निशमन यंत्र बेकार मिले। आग बुझाने के लिए बालू भी नहीं मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गोदाम को सील करा दिया। फायर ब्रिगेड को लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में शहर में आतिशबाजी की दुकानों और पर्यावरण प्रदूषण के मामले को प्रमुखता से उठाया है। इसके चलते प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने छापेमारी के निर्देश दिए। शाम लगभग पांच बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने सीओ सिटी विजय कुमार राणा और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ लकड़ा चौराहे पर पहुंचें। दल बल के साथ पटाखा बिक्री के लाइसेंस धारक सुरेंद्र कुमार के गोदाम पर पहुंचें। उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया। यहां पर खतरे के संकेत नहीं दर्शाए गए थे। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने नाराजगी जताई। अग्निशमन यंत्र को परखा लेकिन सब बेकार मिलें। आग बुझाने के बारे में पूछताछ की। लेकिन लाइसेंसधारक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

इसके बाद पटाखे के लाइसेंस की क्षमता का परीक्षण किया। लाइसेंसधारक के पास 15 क्विंटल पटाखे का लाइसेंस जारी किया गया था लेकिन यहां पर 30 क्विंटल से अधिक पटाखा मिला। उन्होंने पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया। इसके अलावा गोदाम को सील करा दिया। फायर ब्रिगेड को लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में गंभीर अनियमितता मिली है। दोगुना से अधिक पटाखे मिले। उन्हें पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया गया। गोदाम को सील करा दिया गया है। लाइसेंस को निरस्त करने के फायर ब्रिगेड को निर्देश दिए गए हैं।
शशांक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed