फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crackdown on unfit school vehicles, notices issued to 152 owners, registrations of 95 cancelled

Amroha News: अनफिट स्कूली वाहनों पर शिकंजा, 152 मालिकों को नोटिस, 95 के पंजीयन निरस्त

Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on unfit school vehicles, notices issued to 152 owners, registrations of 95 cancelled
अमरोहा। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। जिले के अधिकांश स्कूलों में अनफिट वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। 152 स्कूली वाहन मालिकों को एआरटीओ ने नोटिस जारी किए हैं। जबकि, 95 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियों में परिवहन विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर वाहनों का निरीक्षण करेंगी। पंजीयन निरस्त वाले 95 स्कूली वाहन सड़कों पर चलने लायक नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर इन वाहनों से बच्चों को स्कूल लाते या ले जाते पाया गया तो स्कूल प्रबंधक और वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


निजी स्कूल संचालकों ने छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था तो कर ली, लेकिन जनपद की सड़कों पर दौड़ रहे अधिकतर वाहन अनफिट है। इनमें बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है। जिले के कुछ स्कूलों को छोड़कर बाकी स्कूलों के वाहनों की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में जिले करीब 610 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन सड़कों पर इससे कहीं ज्यादा स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमूमन हर मार्ग पर ऐसे खतरनाक वाहन फर्राटा भर रहे हैं। मैक्स, मारुति वैन व टाटा मैजिक सहित तमाम वाहन स्कूली बच्चों को ढोने का काम कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश की हालत बेहद खस्ता है। जबकि, कई वाहनों में तो नियम विरुद्ध गैस किट भी लगे हैं और इन वाहनों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं है।

अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन संजीदा हो गया है। एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि अनफिट स्कूली वाहन के 152 मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा 95 वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। अगर इन वाहन मालिकों ने जल्द ही फिटनेस और स्कूल वाहन मानकों का पालन नहीं किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article