फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cow smuggling busted in Gajraula: Cows were being sent from UP to Karnataka, 11 accused arrested

गजरौला में गो तस्करी का भंडाफोड़: यूपी से कर्नाटक भेजी जा रहीं थी गायें, 18 पशु कराए मुक्त.. 11 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 07:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 07:04 PM IST
सार

गजरौला पुलिस ने गो तस्करी का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने तस्करी में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पशुओं को गजरौला से कर्नाटक भेजा जा रहा था। 

विज्ञापन
Cow smuggling busted in Gajraula: Cows were being sent from UP to Karnataka, 11 accused arrested
गजरौला में पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई की मांग करते युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला की डेयरी से तस्करी कर कर्नाटक भेजने के लिए दो वाहनों में लादी गईं 18 गायों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों डीसीएम (वाहनों) को तिरपाल बांधकर ढका गया था। पुलिस ने दोनों के चालकों सहित 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सुबह सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में हसनपुर व मंडी धनौरा एसडीएम, सीओ व सीवीओ डेयरी में पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सोमवार की रात इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को सूचना मिली कि शहवाजपुर डोर से हाईवे और ख्यालीपुर ढाल को जाने वाले कच्चे मार्ग किनारे निवेदिता फूड्स एंड डेवरेज प्राइवेट लिमिटेड से गायों को डीसीएम में लादकर तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वध के लिए उन्हें कर्नाटक भेजा जा रहा है। जिसके बाद चौपला चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंच गई। तब तक दो डीसीएम में 18 गायों को लादा जा चुका था। तिरपाल ढककर रस्सी बांध दी गई थी। अचानक पहुंची पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की।

पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया। डीसीएम को कब्जे में कर थाने लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने कर्नाटक में ले जाने की बात कबूल की। गायों की तस्करी की सूचना पर मंगलवार की सुबह सारस्वत, कुशल चौधरी, योगेश चौधरी आदि बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

वहीं, हसनपुर एसडीएम भगत सिंह, धनौरा एसडीएम चंद्रकांता, सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशीराम के साथ पशु चिकित्सकों की टीम वहां पहुंच गई। बजरंग दल पदाधिकारियों की एसडीएम मंडी धनौरा से नोकझोंक भी हुई।

डेयरी में रखे गए पशु बेहद कमजोर थे। दो गायों की हालत बेहद नाजुक थी। उनसे उठा नहीं जा रहा था। एक के पैर बांधे गए थे। जिससे यह लग रहा था कि उसे भी रात में डीसीएम में लादने की कोशिश की गई थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

यह आरोपी किए गए गिरफ्तार

डेयरी के नाम पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी का मामला सामने आने पर हर कोई हैरत में रह गया। पुलिस ने मंजुनाथ, रवि, वेंकटाचल पथि, मोहम्मद अनीफ, एस सुरेश, एन मधुसूदन निवासी कर्नाटक, अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी मुकेश, हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के शेर खां बुटीपुरी निवासी लोकेश, बिहार के मधुबनी के संगम लाल यादव, गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी राहुल, हरिराम संगम विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।



जो गायें डीसीएम में लादी गई हैं, उनको गोशालाओं में भेजा जा रहा है। डेयरी में रह गईं बच्चों सहित 87 गायों के चारे आदि के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उनको भी गोशालाओं में भेजा जाएगा। - भगत सिंह एसडीएम हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed