{"_id":"6279759bce330c1cc33cd1bb","slug":"cow-jpnagar-news-mbd427473933","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग किनारे मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग किनारे मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आम के बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह घटना नगर के मोहल्ला प्रताप नगर की है। यहां पर सतीश कुमार का परिवार रहता है। गांव से उत्तर-पूर्वी दिशा में उनका खेत है। पास में ही एक आम का बाग है। रविवार को सतीश कुमार खेत पर पहुंचे, तो उन्हें बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों में रोष फैल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि किसान सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही तस्करों का पता लाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।