फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cousin father-in-law molested married woman

Amroha News: ममेरे ससुर ने विवाहिता से की छेड़खानी विरोध करने पर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cousin father-in-law molested married woman
अमरोहा। ममेरे ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता ने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी मोहल्ले में ही रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ममेरा ससुर विवाहिता के साथ छेड़खानी करने लगा। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसने गाली गलौज की और मारपीट की। विवाहिता ने यह बात अपने पति और देवर से बताई। आरोप है कि उन्होंने भी पिटाई की और बाद में घर से निकाल दिया। तभी से विवाहित अपने मायके में पिता के घर रहती है। 23 दिसंबर की दोपहर पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। घर में रखा समान तोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed