फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple named in woman's murder arrested

महिला की हत्या में नामजद दंपती गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Couple named in woman's murder arrested
महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को टॉयलेट के टैंक में छिपाने के मामले में नामजद दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्याकांड के मुख्य आरोपी दंपती को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के फैयाजनगर गांव निवासी किसान वेदपाल सिंह की पत्नी राजेश देवी छह दिसंबर को अचानक लापता हो गई थीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था। तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने पर परिजनों ने रजबपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने घर के सामने रहने वाले पड़ोसी पर शक जताया था। पुलिस ने पड़ोसी देवी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ तो उसने अपने घर के आंगन में बने शौचालय का टैंक में छिपाने की बात कही थी। इस मामले में तहरीर पर मुख्य हत्यारोपी देवी और उसकी पत्नी सर्वेश, सुनील और पुत्रवधू मनीषा के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज की थी। राजेश देवी की हत्या उधार दी गई धनराशि और ब्याज वसूली के लिए की गई थी। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि हत्या में नामजद सुनील और उसकी पत्नी मनीषा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि देवी और उसकी पत्नी सर्वेश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed