फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple and son attacked

Amroha News: मारपीट की शिकायत करने गए दंपती व बेटे पर किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Couple and son attacked
अमरोहा। मारपीट की शिकायत करना दंपती व उसके बेटे को भारी पड़ गया। दबंगों ने तीनों पर जानलेवा हमला किया। भागकर तीनों ने जान बचाई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव अहरोई में किसान अमरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अभिषेक का आरोप है कि गांव में रहने वाले राजपाल व उसके बेटे हिमांशु ने कुछ दिन पहले बेवजह छोटे भाई आलोक को मारपीट कर घायल कर दिया था। 27 मई की सुबह अभिषेक के परिजन इस बात की शिकायत करने राशन डीलर ओमपाल के घर गए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान राजपाल ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आलोक पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आए पिता अमरपाल व मां को भी बेरहमी से पीटा। तीनों ने राशन डीलर के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में राजपाल, उसकी पत्नी बब्ली, बेटे हिमांशु के अलावा रिश्तेदार मनदीप, संदीप व उमेश के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला कर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पिता-पुत्र का उपचार चल रहा है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed