{"_id":"668b1f0561fbaf358d00dff5","slug":"councillor-by-election-voting-will-be-done-today-polling-party-left-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-121642-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद उपचुनाव : आज डाले जाएंगे वोट, पोलिंग पार्टी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद उपचुनाव : आज डाले जाएंगे वोट, पोलिंग पार्टी रवाना
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका परिषद वार्ड सभासद उपचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंंगे। इसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना रवाना कर दी गईं। वार्ड 17 में उपचुनाव होना है। चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। एक मतदान केंद्र पर दो बूथ पर वोट पड़ेंगे। इस वार्ड में करीब 2600 मतदाता हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी रामबाबू ने बताया कि सोमवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन गार्डन गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल कनेटा रोड को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें बूथ संख्या 35 और बूथ संख्या 36 दो बूथ बनाए गए हैं। कुल 2600 मतदाताओं में बूथ संख्या 35 पर 1322 मतदाता हैं, जबकि बूथ संख्या 36 पर 1278 मतदाता हैं। दस जुलाई को मतगणना की जाएगी।
निकाय चुनाव में करीब एक साल पहले नगर पालिका के वार्ड 17 में चुनाव के दौरान प्रत्याशी आफिया की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी, हालांकि मरने के बाद भी चुनाव में आफिया ने जीत हासिल की थी। रिक्त सीट पर आफिया की परिवार की सदस्य मेहराज बेगम पत्नी फुरकान और शाहीन कुरैशी पत्नी बदर कुरैशी मैदान में हैं, जबकि शाहीन की सास मेहताब जहां ने भी नामांकन कराया है।