फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona visur fear : handwash in bank

साबुन से धुलवा रहे ग्राहकों के हाथ, कर रहे जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona visur fear : handwash in bank
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना वायरस को लेकर चल रही दहशत और अफवाहों के बीच अब बैंकों में भी इसे लेकर एहतियात बरती जानी शुरू हो गई है। पहल की है बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा के प्रबंधक ने। उन्होंने न केवल ग्राहकों के हाथ साबुन से धुलवाए बल्कि स्टाफ को भी इस वायरस से बचाव के तरीके समझाए।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने ग्राहकों के हाथ लाइफबॉय साबुन से धुलवाए। इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही वहां आए व्यापारी नेता प्रदीप मित्तल के अनुरोध पर उन्होंने बैंक के स्टॉफ को भी कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक में आए किसी भी ग्राहक को यदि अधिक खांसी, नजला-जुकाम हो तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। सबसे पहले उसी ग्राहक का काम निपटाएं और फिर उसे तत्काल किसी चिकित्सक के पास जाने की सलाह दें। पुराने नोटों की गड्डियों को गिनने के लिए ग्लव्स का प्रयोग करें। खासतौर से पुराने दस के नोटों की गड्डी गिनते समय विशेष सावधानी बरतें। शाखा प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने बताया कि एहतियात बरतकर ही इस वायरस से मुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed