फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus : suspected girl discharge

कोरोना आशंकित युवती का सैंपल निकला निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus : suspected girl discharge
अमरोहा। जिले में भर्ती दूसरे आशंकित को भी कोरोना नहीं निकला है। अलीगढ़ से देर शाम स्वास्थ्य विभाग को फोन पर इसकी पुष्टि की गई। युवती को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल वह डाक्टरों की निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दूसरे आशंकित मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले की एक तहसील की युवती स्विट्जरलैंड में कंप्यूटर इंजीनियर है। परिवार संग होली मनाने के लिए वह सात मार्च को स्विट्जरलैंड से अपने घर पहुंची। 13 मार्च को उसे खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने लगी। दवा लेने पर वह सही हो गई। लेकिन बाद में उसे दोबारा दिक्कत होने लगी। इसके बाद वह मंगलवार को वह एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची। डाक्टर को कोरोना की आशंका होने पर उसने सरकारी डाक्टर को सूचना दी। इसके बाद युवती को देर शाम जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। रात में ही युवती का सैंपल कलेक्ट किया गया। जिसे जांच के लिए बुधवार सुबह अलीगढ़ भेज दिया गया। जहां से देर शाम फोन पर युवती को कोरोना संक्रमित न होने की पुष्टि की गई। सीएमओ डा. मेघ सिंह ने बताया कि युवती का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आया है। युवती की सेहत भी सही है। गुरुवार को डाक्टरों की टीम युवती का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed