{"_id":"5e5fe9e88ebc3ec5723dce33","slug":"corona-virus-protection-jpnagar-news-mbd3421752106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना वायरस से बचाएगी आपकी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना वायरस से बचाएगी आपकी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना वायरस का दायरा बढ़ने से सेहत महकमे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश में छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में बाहर से घर में पहुंचे वायरस को लेकर सेहत महकमे की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब कोरोना वायरस की जद में आने वाले मरीजों को ट्रेस करने में विभाग को परेशानी होगी। ऐसे हालात में आपकी सतर्कता ही आपको कोरोना वायरस से बचाएगी।
मंगलवार को आगरा से लखनऊ तक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने से प्रदेश में हड़कंप मच गया। वहीं दिल्ली के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा देश में अभी तक छह केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। बाहर से आई ये बीमारी का अब देश में संक्रमितों और आशंकितों का दायरा बढ़ने लगा है। जो सेहत महकमा के लिए मुसीबत बनने लगी है। विभाग के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कोरोना वायरस के जद में आने वाले मरीजों को ट्रेस करना है। क्योंकि बीमारी की जद में आए मरीज दूसरे लोग प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल सेहत महकमा लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है। ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।
पहले एयरपोर्ट पर हो जाते थे ट्रेस
अमरोहा। कोरोना प्रभावित देशों से हिंदुस्तान आने वालों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रिनिंग कर ली जाती है। इससे कोरोना वायरस का पता चलता था। इसके अलावा एहतियात के तौर संबंधित राज्य के जरिए जिले को सूचना पहुंच जाती थी। स्थानीय स्तर पर बाहरियों को 28 दिन तक सर्विलांस पर रखा जाता था। सेहत महकमा निगरानी करता था। लेकिन देश में वायरस का दायरा बढ़ने से मुश्किल होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस में फ्लू जैसे लक्षण
अमरोहा। अचानक बुखार आना, खांसी, सांस लेने में परेशानी होने पर निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निशुल्क जांच एवं उपचार कराएं।
रोकथाम एवं बचाव के उपाय
अमरोहा। खांसते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखना चाहिए। यदि रुमाल या कपड़ा ना हो तो कम से कम हाथ से नाक को सामने से ढक लेना चाहिए। जिससे खांसी और छींक के माध्यम से वायरस वातावरण में न फैले। वार्तालाप के दौरान एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाए रखें। जिससे संक्रमित कण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न पहुंचें। कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं। हाथ मिलाने के बाद या किसी संक्रमित वस्तु को छूने के बाद हाथ अवश्य धोएं। भोजन ग्रहण करने से पहले हाथों को साबुन या विसंक्रमक घोल से धोएं। लक्षणों के प्रकट होने की स्थिति में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जैसे मॉल या बाजार में जाने से बनें।