फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona virus: Masks getting ready in jacket factory

कोरोना वायरस : जैकेट कारखाने में तैयार हो रहे मास्क

Wed, 11 Mar 2020 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात(अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात(अमरोहा)। Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Masks getting ready in jacket factory
नौगांवा सादात के जैकेट कारखाने में मास्क तैयार करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर फैली दहशत के बीच मास्क की डिमांड बढ़ गई है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए दिल्ली की कंपनी से नौगांवा सादात के जैकेट कारोबारियों को आर्डर मिला है। कस्बे के पंद्रह से बीस जैकेट कारखानों में मास्क तैयार किए जा रहे हैं। वहीं ऑफ सीजन में काम मिलने से जैकेट कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन


चीन में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस का दायरा हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के आशंकित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे हालात में अचानक मास्क की डिमांड बढ़ गई है। मास्क की किल्लत हो गई है। दिल्ली की कंपनी ने मास्क की सप्लाई पूरी करने के लिए नौगांवा सादात के जैकेट कारोबारियों से संपर्क किया है। आर्डर मिलने पर कस्बे के करीब पंद्रह कारखानों में मास्क तैयार किए जा रहे हैं। पिछले चार पांच दिनों से कारीगर मास्क बनाने में जुटे हैं। दूसरी ओर जैकेट का सीजन ऑफ होने के बाद काम मिलने से कारोबारियों के साथ कारीगर भी खुश हैं।
विज्ञापन


कंपनी से मिल रहा कपड़ा, सिर्फ सिलाई का काम
कंपनी की ओर से जैकेट कारोबारियों को मास्क के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। कारखाने में सिर्फ मास्क की सिलाई का काम हो रहा है। बाकी काम दिल्ली में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकेट कारोबारियों की बल्ले-बल्ले
इस बार जैकेट कारोबारियों की बल्ले-बल्ले है। पहले सर्दी का सीजन लंबा चला। अधिक सर्दी पड़ने पर जैकेट का बाजार गर्म रहा। कारोबारियों को आर्डर पूरा करना मुश्किल हो गया। बंद कारखानों को दोबारा खोलना पड़ा। वहीं, अब ऑफ सीजन चल रहा है। इस दौरान मास्क तैयार करने का आर्डर मिलना कारोबारियों के लिए फायदेमंद है।

दूसरे देशों में भी सप्लाई की तैयारी
नौगांवा सादात के जैकेट कारखानों में तैयार किए जा रहे मास्क दूसरे देशों में सप्लाई करने की तैयारी है। इन मास्कों को दिल्ली ही नहीं दूसरे देशों में भेजा जाएगा।


दिल्ली से मास्क तैयार करने के लिए आर्डर मिला है। कारखाने में कारीगर मास्क के इस आर्डर को पूरा करने में जुटे हैं। कारखाने में चार दिनों से काम चल रहा है।
- नईम अंसारी, जैकेट कारोबारी

इस समय जैकेट का ऑफ सीजन चल रहा है। खाली समय में मास्क तैयार करने के लिए मिले हैं। जो कारोबारियों के लिए अच्छा है। आर्डर पूरा करने में लगे हैं।
- नवाब, जैकेट कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed